ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

दिल्ली में प्रदूषण घटाने के लिए क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल, बारिश नहीं हुई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 28, 2025

मुंबई, 28 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयास में मंगलवार को कृत्रिम वर्षा (क्लाउड सीडिंग) का दूसरा ट्रायल किया गया। इससे पहले 23 अक्टूबर को पहला परीक्षण हुआ था। दिवाली के बाद से राजधानी की हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। इस बार कानपुर से ‘सेसना’ नामक विशेष विमान ने उड़ान भरी और खेकड़ा, बुराड़ी व मयूर विहार के आसमान में करीब छह हजार फीट की ऊंचाई से दोपहर दो बजे बादलों में केमिकल का छिड़काव किया। IIT कानपुर और दिल्ली सरकार ने बताया था कि इस प्रक्रिया के चार घंटे के भीतर बारिश हो सकती है, लेकिन शाम तक वर्षा नहीं हुई।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के इस ट्रायल का वीडियो जारी कर इसका मजाक उड़ाया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि साढ़े चार बज चुके हैं और बारिश का नामोनिशान नहीं है। भारद्वाज ने तंज कसा कि “बारिश में भी फर्जीवाड़ा, कृत्रिम वर्षा कहीं दिख नहीं रही। शायद उन्होंने सोचा होगा इंद्र देव वर्षा करेंगे और सरकार दिखाएगी खर्चा।”

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री हरमीत सिंह सिरसा ने बताया कि यह दूसरा परीक्षण करीब आधे घंटे तक चला। इस दौरान विमान से आठ फ्लेयर्स छोड़े गए, जिनका वजन दो से ढाई किलो के बीच था। बादलों में लगभग 15 से 20 प्रतिशत नमी मौजूद थी। प्रक्रिया के बाद विमान मेरठ में उतरा। मंत्री ने कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो आज तीसरा ट्रायल भी किया जाएगा और आने वाले दिनों में विमान रोजाना 9 से 10 बार उड़ान भर सकता है। IIT कानपुर के विशेषज्ञों के मुताबिक क्लाउड सीडिंग के बाद 15 मिनट से चार घंटे के भीतर बारिश संभव होती है।

सरकार का उद्देश्य है कि सर्दियों के आने से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। यह प्रयास एनवायरनमेंट एक्शन प्लान 2025 का हिस्सा है। इस ट्रायल से जुटाए गए आंकड़े भविष्य में बड़े पैमाने पर क्लाउड सीडिंग लागू करने में मदद करेंगे। भारत में इससे पहले भी कई राज्यों में क्लाउड सीडिंग की जा चुकी है। 1983 और 1987 में पहली बार इसका प्रयोग हुआ था। तमिलनाडु में 1993-94 के दौरान सूखे से निपटने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई थी। 2003 में कर्नाटक सरकार ने भी क्लाउड सीडिंग करवाई थी, जबकि महाराष्ट्र में भी ऐसे प्रयोग किए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों की एक स्टडी के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर में क्लाउड सीडिंग से औसत की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। 2017 से 2019 के बीच किए गए इस अध्ययन में सिल्वर आयोडाइड और कैल्शियम क्लोराइड जैसे रासायनिक कणों का उपयोग किया गया था, जिन्हें रडार, विमान और आधुनिक वर्षामापी उपकरणों की मदद से मापा गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.