ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इस सूची में एनसीपी शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले, बीजेपी के रवि किशन और निशिकांत दुबे, और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के अरविंद सावंत जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। संसद रत्न पुरस्कार पाने वाले सांसदों में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र से है, जहां से सात सांसदों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। इस बार चार स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी दिए गए हैं, जिन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें बीजेपी के भर्तृहरि महताब, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एनके प्रेमचंद्रन, एनसीपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने शामिल हैं। ये सभी 16वीं लोकसभा से लेकर अब तक अपनी सक्रियता और संसदीय कार्यों में गंभीर भागीदारी के लिए पहचाने जाते रहे हैं। इस सूची में बीजेपी की स्मिता उदय वाघ, शिवसेना के नरेश म्हस्के, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, बीजेपी की मेधा कुलकर्णी, प्रवीण पटेल, विद्युत बरन महतो और दिलीप सैकिया जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं। खास बात यह है कि सांसद एनके प्रेमचंद्रन को यह सम्मान पांचवीं बार मिला है, जो उनकी संसदीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

समिति श्रेणी में भी दो समितियों को सम्मानित किया गया है। इनमें भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और कांग्रेस नेता डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति शामिल हैं। इन समितियों को रिपोर्ट की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और डिजिटल मैग्जीन प्रेजेंस ने की थी। इस पुरस्कार की संकल्पना पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने दी थी। पहला समारोह चेन्नई में आयोजित हुआ था। पुरस्कार चयन में सांसदों की बैठकों में भागीदारी, बहस में हिस्सेदारी, पूछे गए सवालों की संख्या और निजी विधेयक लाने जैसी गतिविधियों को आधार बनाया जाता है। इस बार निर्णायक समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के चेयरमैन हंसराज गंगाराम अहीर थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.