ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

बेंगलुरु में एक निवेश योजना की आड़ में ठगे 854 करोड़ रुपए, 6 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

मुंबई, 30 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में एक निवेश योजना की आड़ में देशभर में हजारों लोगों से 854 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ठगी की कुल रकम में से 5 करोड़ रुपए जब्त कर लिए गए हैं। गिरोह के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर और स्वाइपिंग मशीन जैसी कई डिवाइस बरामद की गई हैं। जांच में पता चला है कि देशभर में साइबर निवेश धोखाधड़ी के ऐसे 5,013 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अकेले बेंगलुरु शहर में 17 मामले दर्ज किए गए। बेंगलुरु में 49 लाख रुपए ठगे गए हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने पीड़ितों को वॉट्सऐप और टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में उन्हें यह कहकर एक हजार रुपए से 10 हजार रुपए का निवेश करें तो उन्हें हर दिन 1,000 रुपए से 5,000 रुपए का मुनाफा होगा। आरोपियों ने निवेश पर ज्यादा रिटर्न देने का वादा किया। लोगों का भरोसा जीतने के बाद लोगों से बड़ी राशि जमा कराना शुरू कर दी। हजारों पीड़ितों ने एक लाख से लेकर 10 लाख या उससे ज्यादा की राशि इन्वेस्ट की।

तो वहीं, पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने निवेश किया गया पैसा ऑनलाइन पेमेंट के जरिए विभिन्न बैंक खातों में भेजा। निवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पीड़ित पैसा निकालने की कोशिश करते तो उन्हें कभी वापस पैसा नहीं मिलता। आरोपियों ने ना तो इंटरेस्ट और ना ही जमा किया पैसा पीड़ितों को दिया। पैसा मिलने के बाद आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े खातों में भेज देते। उन्होंने बताया कि कुल 854 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न राज्यों में खुलवाए गए 84 बैंक खातों में जमा कराई गई। इनमें से कुछ खाते फर्जी पते और पहचान का इस्तेमाल करके खोले गए थे। उन्होंने कुछ लोगों के सही बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया और इसके लिए उन्हें कमीशन भी दिया। यह पैसा क्रिप्टो करेंसी (बाइनेंस), पेमेंट गेटवे, गेमिंग ऐप के जरिए विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट गेटवे में भेजी गई।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि पहले भी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CC‌‌B) साइबर धोखाधड़ी मामले का पता लगाने में सफल रही है। अपराधियों ने कुछ लोगों को उनके निवेश किए पैसे पर ज्यादा इंटरेस्ट का लालच देकर फांस लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज, पनींद्र, चक्रधर, श्रीनिवास, सोमशेखर और वसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी बेंगलुरु के निवासी हैं। धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों ने अलग-अलग भूमिका निभाई। 3 मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं।पुलिस ने कहा कि CC‌‌B तीन महीने से मामले पर काम कर रही थी। तकनीकी निगरानी और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों का पता लगाने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने कहा कि उनमें से कुछ को वॉट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए टारगेट की पहचान करने और उन तक पहुंचने का काम सौंपा गया था। जबकि अन्य का काम ठगी गई राशि को जमा करने और ट्रांसफर करने के लिए बैंक खातों की व्यवस्था करना था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.