ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में आरएलडी, चौधरी बोले - जनता को तीसरे विकल्प की जरूरत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में राष्ट्रीय लोक दल ने पंचायत और निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता हर पांच साल में सत्ता बदलती है लेकिन अब दोनों ही बड़े दलों से उसे अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी को घी लगी रोटी नहीं मिल रही, इसलिए अब जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है।

जयंत चौधरी ने कहा कि आरएलडी अब गांवों और कस्बों में जनसुनवाई केंद्र स्थापित करेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। उनका मानना है कि अगर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें तो पार्टी राज्य में मजबूत तीसरा विकल्प बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाएं तो बेहतर हैं लेकिन वंचित वर्ग तक पहुंच नहीं पा रही हैं, ऐसे में आरएलडी उनकी आवाज बनेगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का उद्देश्य पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर आना नहीं है, बल्कि राजस्थान में अपने राजनीतिक संगठन का विस्तार करना है। जयंत ने कहा कि वे चाहते हैं कि पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए पूरा समर्थन दिया जाए। उन्होंने राजस्थान के लोगों से अपने पुराने संबंधों की याद दिलाते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह से लेकर उन्हें तक यहां के लोगों का प्यार मिला है और वह राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

जयंत चौधरी ने पार्टी के भीतर चल रहे कथित मतभेदों को भी नकारते हुए कहा कि विधायक सुभाष गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के बीच कोई टकराव नहीं है। सम्मेलन के दौरान विधायक गर्ग ने अपनी पगड़ी प्रदेश अध्यक्ष को पहनाकर एकता का संदेश दिया। सम्मेलन में कावड़ यात्रा और होटल-रेस्टोरेंट चेकिंग पर भी जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी सुरक्षित हैं लेकिन होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग जैसी गतिविधियां अनुचित हैं। भाषा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चों को कक्षा एक से पांच तक दो स्थानीय भाषाओं को पढ़ाने का प्रावधान है ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें। यह थ्री लैंग्वेज फार्मूले का हिस्सा है जिसमें किसी पर कोई भाषा थोपी नहीं जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने घोषणा की कि आगामी चुनाव पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि राजस्थान विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए। साथ ही उन्होंने भविष्य में प्रदेश के हर संभाग में एक बड़ी रैली आयोजित करने की योजना का ऐलान भी किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.