ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

देशभर में बारिश का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, हिमाचल में बस हादसे में 7 की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 25, 2025

मुंबई, 25 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई और उसके आसपास के जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और समुद्र तटीय इलाकों में जाने से पूरी तरह परहेज करें। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के गंधमर्दन पहाड़ियों में फंसे 17 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश के कारण सड़क धंसने से एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 147 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1387 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सरकार ने बाढ़ के खतरों का पूर्वानुमान लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग देशभर में मौजूद 350 बाढ़ फोरकास्ट स्टेशनों के जरिए AI आधारित पूर्वानुमान तैयार करता है। जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि ये पूर्वानुमान स्मार्ट वाटर रिसोर्सेज मॉडलिंग ऑर्गनाइजेशन-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तकनीक पर आधारित हैं, जिससे 24 घंटे पहले ही सटीक चेतावनी दी जा सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.