ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी, सरकार ने बेल्जियम को दी जेल और सुविधाओं की जानकारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब नेशनल बैंक के 13,850 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी और भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार ने बेल्जियम को एक पत्र भेजकर भरोसा दिलाया है कि प्रत्यर्पण होने पर चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। सरकार ने कहा है कि उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा और उसे 14 से अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, यह पत्र कब भेजा गया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका भतीजा नीरव मोदी इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। नीरव फिलहाल लंदन में है और उसके प्रत्यर्पण के लिए भी भारत लगातार कोशिश कर रहा है। दोनों 2018 में देश छोड़कर भाग गए थे। गृह मंत्रालय ने बेल्जियम सरकार को बताया कि जेल की कोठरियों में ग्रिल वाली खिड़कियां, वेंटिलेटर और सीलिंग फैन लगे हैं। मुंबई का मौसम सामान्य होने के कारण एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है। कोठरियों में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है, अटैच्ड टॉयलेट-बाथरूम हैं और रोजाना झाड़ू-पोंछा व पेस्ट कंट्रोल किया जाता है।

सरकार ने जानकारी दी कि कैदियों को डॉक्टरों की सलाह पर विशेष आहार दिया जा सकता है। जेल कैंटीन, फल, नाश्ता, योग, ध्यान और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। आंगन में व्यायाम की अनुमति है और मनोरंजन के लिए बोर्ड गेम व बैडमिंटन जैसी गतिविधियां उपलब्ध हैं। जेल में 24 घंटे मेडिकल सेवाएं मौजूद हैं, जहां छह मेडिकल ऑफिसर, नर्स और फार्मासिस्ट तैनात रहते हैं। साथ ही ICU और 20 बिस्तरों वाला अस्पताल है। आपात स्थिति में कैदियों को तीन किलोमीटर दूर सर जे.जे. हॉस्पिटल रेफर किया जा सकता है और चाहें तो निजी चिकित्सा सेवाएं भी ली जा सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी में था, लेकिन उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी पत्नी प्रीति चोकसी की मदद से बेल्जियम का रेजिडेंसी कार्ड हासिल किया था। आरोप है कि उसने अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज दिए और भारतीय व एंटीगुआ की नागरिकता छिपाई। 2017 में उसने एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी और 2018 में भारत छोड़ दिया था। वह अक्सर खराब सेहत का हवाला देकर भारत आने से बचता रहा और कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करता था। इससे पहले 2021 में वह एंटीगुआ से डोमिनिका गया था, जहां उसे गिरफ्तार किया गया और 51 दिन जेल में रहना पड़ा। उस समय भारत की सीबीआई टीम उसे लाने पहुंची थी, लेकिन ब्रिटिश प्रिवी काउंसिल से राहत मिलने के बाद उसे दोबारा एंटीगुआ भेज दिया गया। भारत में उसकी कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और अब बेल्जियम से प्रत्यर्पण की कोशिश जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.