ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

शांतिनिकेतन यूनिवर्सिटी में शिलापट्‌ट पर PM मोदी का नाम, गवर्नर ने यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 27, 2023

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की शांतिनिकेतन यूनिवर्सिटी में एक शिलापट्‌ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाइस चांसलर का नाम लिखने को लेकर विवाद हो गया है। शिला पर रवींद्रनाथ टैगोर का नाम नहीं था। टैगोर ने ही यूनिवर्सिटी की स्थापना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में की थी। इस पर गवर्नर सीवी आनंद बोस ने यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। उन्होंने कहा, रवींद्रनाथ टैगोर सिर्फ बंगाल या भारत नहीं, बल्कि मानवता की महानता के प्रतीक हैं। नई तख्ती पर उनका नाम लिखकर सम्मान देना चाहिए। राज भवन के सूत्रों ने बताया कि शांतिनिकेतन के वाइस चांसलर बिद्युत चक्रवर्ती ने गवर्नर को स्पष्टीकरण देते हुए अपने जवाब में लिखा, तख्ती पर क्या लिखना है, इसकी अनुमति उन्होंने भारत सरकार के पुरातत्व विभाग से ली थी।

ममता बनर्जी ने इसकी आलोचना करते हुए यूनिसर्विटी प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। ममता ने बीते दिन कहा, शांतिनिकेतन की पहचान रवींद्रनाथ टैगोर से है और तख्ती से उन्हीं का नाम हटा दिया। हम दुर्गा पूजा के कारण चुप थे। अगर विश्व भारती यूनिवर्सिटी ने 24 घंटे के भीतर टैगोर के नाम की नई तख्ती नहीं लगाई तो हम कविगुरु की फोटो अपने सीने पर रखकर प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन भी किया। वहीं बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, रवींद्रनाथ टैगोर शांतिनिकेतन में हमेशा मौजूद हैं। सब जानते हैं कि टैगोर के बिना शांतिनिकेतन कुछ नहीं है। ममता बनर्जी राजनीतिक फायदे के लिए विवाद को बढ़ा रही हैं।

आपको बता दें, शांतिनिकेतन वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल होने वाली भारत की 41वीं धरोहर है। लंबे समय से इसे हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने की मांग की जा रही थी। इससे पहले आगरा किला, अजंता की गुफाएं, ताजमहल, कोणार्क सूर्य मंदिर, काजीरंगा नेशनल पार्क, फतेहपुर सीकरी, सांची और जयपुर के जंतर मंतर समेत कई धरोहरों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। दुनिया की कुल 1172 प्रॉपर्टी वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हैं। सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को इसमें शामिल किया जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.