ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी ने किया 5200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, TMC पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने 5200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने करीब 13.62 किलोमीटर लंबे तीन नए मेट्रो रूट जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने 1200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 6 लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी, जो 7.2 किलोमीटर लंबा होगा। कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। उनका आरोप था कि सत्ता की राजनीति के लिए TMC, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि दुनिया के कई विकसित देशों में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और भारत भी इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि जनता का एक वोट बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करा सकता है। मोदी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बंगाल को नई रोशनी और बदलाव की आवश्यकता है। कांग्रेस और वामपंथ के लंबे शासन के बाद आज टीएमसी की पहचान अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने विकास की योजनाओं से दूरी बना ली है और उसका असली मिशन भाजपा को रोकना है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, जिसकी वजह से उसकी नींद आज भी उड़ी हुई है। मोदी ने बंगाल की भूमि को सेना की ताकत से जोड़ते हुए कहा कि यहां इच्छापुर से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत गुलामी के दौर में हुई थी, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने इस उद्योग को तबाह कर दिया। प्रधानमंत्री ने एंटी करप्शन बिल पर बोलते हुए कहा कि किसी कर्मचारी को जेल जाने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ता है, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री जेल में रहते हुए भी पद नहीं छोड़ते। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेता जेल से भी सरकार चलाने की कोशिश करते हैं, जो संविधान और लोकतंत्र का अपमान है।

मोदी ने दावा किया कि भाजपा सरकार आने पर बंगाल में विकास की नई धारा बहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प बंद पड़े कारखानों को फिर से चालू करने और दमदम को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने का है। मोदी ने बंगाल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने की अपील की। पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क बन चुका है। 2014 से पहले देश में केवल 250 किलोमीटर मेट्रो रूट था, जो आज 1000 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट अब मेट्रो से जुड़ गया है और राज्य में 9 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन की सरकार बनने पर बंगाल तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.