ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी फिर शीर्ष पर, मिली 75% स्वीकृति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'डेमोक्रेटिक ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग' में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है। अमेरिका स्थित व्यवसायिक खुफिया और डेटा विश्लेषण कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था और इसमें दुनियाभर के लोकतांत्रिक देशों के नेताओं की लोकप्रियता को मापा गया। दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग हैं, जिन्हें भी 75% की अप्रूवल रेटिंग मिली है। हालांकि तकनीकी आधार पर प्रधानमंत्री मोदी को पहला स्थान मिला क्योंकि उनका रेटिंग औसतन ज्यादा मजबूत मानी गई। सर्वे के मुताबिक, हर चार में से तीन लोगों ने मोदी को एक प्रभावशाली और सकारात्मक लोकतांत्रिक नेता माना। वहीं 18% प्रतिभागियों ने उनके नेतृत्व को नकारात्मक रूप में देखा और करीब 7% लोगों ने कोई राय नहीं दी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो 2024 में भारी समर्थन के साथ फिर से सत्ता में लौटे थे, इस रैंकिंग में आठवें स्थान पर रहे। उन्हें मात्र 44% अप्रूवल रेटिंग मिली, जिससे साफ होता है कि उनकी नीतियों, खासकर टैरिफ और घरेलू फैसलों ने उनकी लोकप्रियता को प्रभावित किया है। पिछले वर्ष अगस्त में भी प्रधानमंत्री मोदी इसी लिस्ट में पहले स्थान पर थे, तब उनकी अप्रूवल रेटिंग 69% थी। इस वर्ष उनकी रेटिंग में 6% की वृद्धि देखी गई है। पिछले साल उस सूची में मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर 60% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन केवल 39% रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर रहे थे और टॉप-10 में जगह नहीं बना सके थे। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किया गया यह सर्वे हजारों प्रतिभागियों के दैनिक इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया, जिसमें जनता की राय को ध्यान में रखते हुए वैश्विक नेताओं की जनस्वीकृति को मापा गया। यह रैंकिंग लोकतांत्रिक नेताओं की नीति, निर्णय और जनता से संवाद की गुणवत्ता पर आधारित होती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.