ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

बिहार में राहुल गांधी की रैली से उठे विवाद पर पीएम मोदी का जवाब: मां को गाली देना पूरे देश की माताओं का अपमान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। घटना के सातवें दिन मंगलवार को पीएम मोदी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। यह केवल मेरी मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मां, बहन और बेटियों का अपमान है। दिल्ली से वर्चुअल संबोधन के जरिए बिहार की जनता से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना से जो पीड़ा मेरे दिल में है, वही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं यह दुख आपके साथ साझा कर रहा हूं ताकि इस पीड़ा को सह सकूं। पीएम मोदी बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं और हर दिन समाज व देश की सेवा में समर्पित रहा हूं। इसमें मेरी मां का बड़ा योगदान रहा, उन्होंने मुझे देश सेवा के लिए मुक्त कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मां का स्थान देवताओं से भी ऊंचा माना जाता है और बिहार के संस्कार भी यही बताते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नामदार लोग, जो सोने-चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे इस पीड़ा को कभी नहीं समझ सकते। कभी मुझे गंदी नाली का कीड़ा, कभी जहर वाला सांप कहा गया। अब मेरी मां, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में नवरात्रि और छठ महापर्व आने वाला है। भारत की संस्कृति ने मां के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं किया है। मैं बिहार के बेटों से कहना चाहता हूं कि इस अपमान का जवाब देना हर किसी की जिम्मेदारी है। जहां भी आरजेडी और कांग्रेस के नेता जाएंगे, वहां जनता को उन्हें इस अपमान की याद दिलानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जीविका संस्था के बैंक खातों में 105 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। जीविका निधि का शुभारंभ इसी दिशा में बड़ा कदम है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका दीदियों के खाते में भेज दी गई है। नीतीश ने कहा कि 2005 से ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल की गई है, 2013 में पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और 2006 में विश्व बैंक से लोन लेकर स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की गई, जिसे जीविका नाम दिया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.