ताजा खबर
आईआईएम अहमदाबाद ने बदला एमबीए एडमिशन नियम, अब CAT परसेंटाइल को मिलेगा 65% वेटेज   ||    प्रदर्शन की परमिशन कब रोक सकती है पुलिस? गुजरात हाईकोर्ट में उठे अहम सवाल, 7 अक्टूबर को सुनवाई   ||    418 का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज, कमरे नंबर 418 में कैद है देविका की आत्मा; इस दिन आएगी फिल्म   ||    सोनाक्षी सिन्हा के लिए जुनूनी हुआ जहीर इकबाल का प्यार, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर बढ़ाएगा सस्पेंस   ||    'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज   ||    Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, बोलीं- ‘हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए’   ||    'इश्का इश्का' का ट्रेलर आउट, प्यार के बीच पजेसिवनेस और जुनून का खतरनाक खेल   ||    अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||   

पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब बॉर्डर पर BSF जवान पकड़ा, छीनी AK-47, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 24, 2025

मुंबई, 24 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब के इंडो-पाक बॉर्डर पर BSF के जवान को हिरासत में लिया है। जिस दौरान उसके हाथ से AK-47 भी छीन ली गई। हिरासत में लेने के बाद वे जवान को अपने साथ ले गए। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में जवान की 2 फोटो जारी की गईं। एक फोटो में आंख पर पट्‌टी बांधी गई है तो दूसरी में बीएसएफ जवान AK-47 और पानी की बोतल के साथ खड़ा है। पकड़ा गया BSF जवान पीके सिंह मूल रूप से कोलकाता के जिला हुगली का रहने वाला है। अभी तक उसे छोड़ा नहीं गया है। BSF के अधिकारी लगातार पाक रेंजर्स के संपर्क में हैं। BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मीटिंग बुलाई गई, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही।

दरअसल, श्रीनगर से BSF की बटालियन-24 ममदोट में आई है। बुधवार की सुबह किसान अपनी कंबाइन मशीन लेकर खेत में गेहूं काटने गए थे। यह खेत फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के पास था। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान भी उनके साथ थे। उसी समय एक जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया। तभी पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पर आ गए। उन्होंने बीएसएफ जवान को पकड़ लिया और उसका हथियार भी ले लिया। जानकारी के मुताबिक जो जवान पकड़ा गया है, वह कुछ दिन पहले ट्रांसफर होकर आया था। उसे जीरो लाइन का पता नहीं था। किसान अपनी फसल की कटाई के लिए मशीन लेकर गए थे। इस दौरान 2 जवान भी उसके साथ थे। गर्मी ज्यादा होने के चलते वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इस दौरान पाक रेंजर्स ने उसे घेर लिया। साथ ही उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद उसे बंदी बना लिया। जैसे ही यह खबर मिली, बीएसएफ के बड़े अफसर बॉर्डर पर पहुंचे। जवान को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ अफसरों के बीच रात तक मीटिंग चलती रही। अभी तक वह छोड़ा नहीं गया है। बीएसएफ के अधिकारी लगातार पाक रेंजर्स के संपर्क में हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.