ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस पर स्पेस मिशन कमजोर करने का लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को विपक्ष ने वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। लोकसभा में सफल स्पेस मिशन पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के दबाव में देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को कमजोर करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक नंबी नारायणन को 1994 में सीबीआई के जरिए गलत तरीके से गिरफ्तार कराया, जिससे भारत के स्पेस मिशन को गहरा नुकसान पहुंचा। दुबे ने दावा किया कि इसी वजह से कांग्रेस इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है। लोकसभा में नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन शोर-शराबा जारी रहने से सदन की कार्यवाही बाधित रही। वहीं, राज्यसभा में खान और खनिज संशोधन विधेयक 2025 को पारित कर दिया गया। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा में भी मंजूरी पा चुका था।

राज्यसभा में बिल पर चर्चा के दौरान सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास और एआईएडीएमके सांसद एम. थंबीदुरई ने आपत्ति जताई कि यह राज्यों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। उनका कहना था कि भूमि राज्यों का विषय है, ऐसे में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हालांकि, सदन ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। चर्चा के दौरान खनिज मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पिछले एक दशक में खनन क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं और यह संशोधन पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सुधारों को और आगे बढ़ाएगा। लोकसभा में इसी बीच गुवाहाटी में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना के लिए संशोधन विधेयक पारित किया गया। केंद्र सरकार इसके लिए 550 करोड़ रुपए की सहायता देगी। विपक्षी हंगामे के बीच यह बिल पारित हुआ।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पर चर्चा करते हुए कहा कि अब सरकार केवल कृषि भवन से नहीं, बल्कि खेत-खलिहान से चलेगी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने पहली बार कृषि वैज्ञानिकों को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर किसानों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। चौहान ने कहा कि 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक फिर से अभियान चलाया जाएगा और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और नवाचारों पर काम होगा। दिनभर की हलचल के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 20 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.