ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जयपुर में मानसून के दौरान सफाई को लेकर नगर निगम सख्त, जल महल से शुरू हुआ विशेष अभियान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

मुंबई, 27 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में मानसून के आगमन के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम हेरिटेज ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर निधि पटेल ने विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की, जिसकी शुरुआत ऐतिहासिक मानसागर झील से हुई। मानसून के चलते झील में फैली गंदगी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो नगर निगम हरकत में आया और जल महल की पाल से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। नगर निगम की टीम ने नाव और जाल की मदद से मानसागर झील में फैली गंदगी को बाहर निकाला। कमिश्नर निधि पटेल ने खुद अभियान की निगरानी की और साफ संदेश दिया कि शहर को गंदा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जयपुर एक ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी है, जहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में शहर की छवि को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करना भी है। निगम अब प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सफाई के साथ-साथ जन जागरूकता भी फैलाएगा। साथ ही जो लोग गंदगी फैलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में जल महल जैसी जगहों पर गंदगी फैलती मिली तो संबंधित व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। निधि पटेल ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर का पद संभालने के बाद जल महल की पाल का दौरा किया था और वहां की गंदगी पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद नगर निगम की हेल्थ शाखा को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए और शुक्रवार से अतिरिक्त संसाधनों और मैनपावर के साथ सफाई कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मिट्टी के कट्टों की गुणवत्ता को लेकर भी असंतोष जाहिर किया। उन्होंने पाया कि जिन कट्टों में 35 से 40 किलो मिट्टी होनी चाहिए थी, उनमें केवल 20 किलो मिट्टी ही भरी गई थी। इस लापरवाही पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया और स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी चूक दोहराने पर नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.