ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

राहुल गांधी से मिले रायबरेली के सैलून संचालक मिथुन, बेटी को खिलाई चॉकलेट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 6, 2025

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रायबरेली में राहुल गांधी की दाढ़ी और बाल काटकर चर्चा में आए सैलून संचालक मिथुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 5 जून को मिथुन अपने परिवार के साथ नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ मिथुन को पहचाना बल्कि उनकी डेढ़ साल की बेटी शिवांशी को भी गोद में उठाकर चॉकलेट और चिप्स खिलाए। उन्होंने पूरे परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपने निवास पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मिथुन जो रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा के निवासी हैं, ने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले अपने साढ़ू मनीष के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। उनके पास न तो कोई सीधा संपर्क था, न ही पता। लेकिन जब वह राहुल गांधी के निवास पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को अपनी पहचान बताई, तो अंदर जानकारी दी गई। करीब 15 मिनट बाद ही परिवार को अंदर बुला लिया गया। राहुल गांधी ने मिलते ही उन्हें पहचान लिया और उनकी दुकान, कामकाज और परिवार के बारे में विस्तार से पूछा। इस दौरान उन्होंने मिथुन की बेटी को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, साथ ही इडली और चाय के साथ उनका आतिथ्य सत्कार किया। मिथुन का कहना है कि राहुल गांधी का व्यवहार बेहद सरल और आत्मीय था और उन्हें यह महसूस ही नहीं हुआ कि वे देश के एक बड़े नेता से मिल रहे हैं। राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह जल्द ही फिर लालगंज आएंगे और इस बार भी मिथुन की दुकान पर ही दाढ़ी ट्रिम कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मिथुन को कोई परेशानी हो तो वह उनसे बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने मिथुन की पत्नी सीता से नमस्ते कर उनका हालचाल जाना और बेटी शिवांशी को करीब 15 मिनट तक गोद में बैठाए रखा। खुद अपने हाथों से चॉकलेट का रैपर फाड़ कर बच्ची को खिलाया। 13 मई 2024 को राहुल गांधी के लालगंज दौरे के दौरान वे अचानक मिथुन की सैलून पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाल और दाढ़ी कटवाकर सबको चौंका दिया था। इसी घटना के बाद मिथुन चर्चा में आ गए थे। राहुल गांधी की टीम की ओर से उन्हें हेयर कटिंग चेयर, शैंपू चेयर और इन्वर्टर-बैटरी जैसी चीजें भेंट की गईं, जिससे उनकी दुकान को नया रूप मिला। राहुल गांधी ने शेविंग और हेयर कटिंग के बदले में मिथुन को 500 रुपए दिए थे। बातचीत के दौरान राहुल ने उनसे उनकी दुकान पर सबसे पॉपुलर हेयर स्टाइल के बारे में पूछा था। इस मुलाकात का वीडियो भी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। मिथुन ने उस समय कहा था कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन राहुल गांधी जैसी शख्सियत उनके सैलून में आएंगी। इस मुलाकात के बाद मिथुन की लोकप्रियता बढ़ी, दुकान की कमाई में इजाफा हुआ और ग्राहक भी लगातार आने लगे। आज वह अच्छी दुकानदारी कर रहे हैं और उनके सैलून में भीड़ लगी रहती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.