ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है मिधिली साइक्लोन, भारत के 8 राज्यों में होगा इसका असर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 17, 2023

मुंबई, 17 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बन रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साइक्लोन का नाम मिधिली रखा गया है। ये साइक्लोन पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के पास से गुजरते हुए बांग्लादेश से टकरा सकता है। इस दौरान इसकी रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा रहेगी। भारत के 8 राज्यों में इसका असर देखा जाएगा। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मेघालय शामिल हैं। IMD ने इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें, पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबन्ना की कहा गया कि राज्य के तीन तटीय क्षेत्रों में साइक्लोन के बारे में पहले से चेतावनी दी जा चुकी है। साथ ही मिधिली से निपटने के लिए सभी उपाय करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही मछुआरों को 16 से 18 नवंबर के बीच मछली पकड़ने और समुद्र में जाने से मना किया गया है।

वहीं, IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में मिधिली का असर सबसे ज्यादा होगा। इनमें पूर्वी मेदनीपुर, कोलकाता, हावड़ा, नादिया, पूर्वी बर्दमान, उत्तर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इनके अलावा 20 नवंबर तक तामिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में इसके कारण हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट में अभी मौजूद है। इसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के दीघा से 460 किमी साउथ और साउथ वेस्ट में ट्रेस की गई है। आगे बढ़कर ये दबाव साइक्लोन में तब्दील होगा। कल यानि शनिवार सुबह मिधिली साइक्लोन 80 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से बांग्लादेश के खेपुपारा और मोंगला से टकरा सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.