ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

ISRO ने दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल, 2028 तक पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल प्रदर्शित किया। यह प्रस्तुति नेशनल स्पेस डे से ठीक एक दिन पहले की गई, जो हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है। संगठन ने बताया कि 2028 तक स्टेशन का पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अपनी ऑर्बिटल लेबोरेटरी मौजूद है। फिलहाल दुनिया में केवल दो ही अंतरिक्ष स्टेशन सक्रिय हैं। पहला है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS), जिसे पांच अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर संचालित करती हैं। दूसरा है चीन का तियांगोंग स्पेस स्टेशन। भारत का लक्ष्य है कि 2035 तक कुल पांच मॉड्यूल अंतरिक्ष में स्थापित किए जाएं। इनमें से पहला मॉड्यूल BAS-01 लगभग 10 टन वजनी होगा और इसे पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊपर लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसमें एनवायरमेंट और लाइफ सपोर्ट सिस्टम होगा, जो अंतरिक्ष में सांस लेने और रहने की सुविधा देगा। स्टेशन में वैज्ञानिक प्रयोगों और रिसर्च के लिए माइक्रोग्रैविटी प्लेटफॉर्म होगा। इसके अलावा खास खिड़कियां वैज्ञानिक प्रयोग, फोटोग्राफी और क्रू की जरूरतों के लिए लगाई जाएंगी। इस स्टेशन में भारतीय डॉकिंग और बर्थिंग सिस्टम होगा, जिससे अलग-अलग मॉड्यूल आसानी से जुड़ सकेंगे। ऑटोमैटिक हैच सिस्टम क्रू की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा। जरूरत पड़ने पर स्टेशन में ईंधन और फ्लूइड्स को दोबारा भरा जा सकेगा। साथ ही, स्पेसवॉक के लिए विशेष सूट और दरवाजे भी मौजूद रहेंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.