ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जयपुर पहुंचीं ईशा मालवीय और टीना आहूजा, किया डायमंड ज्वेलरी रेंज का लॉन्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टीवी शो 'उदारियां' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री ईशा मालवीय और बॉलीवुड फिल्म 'सेकेंड हैंड हसबैंड' फेम टीना आहूजा जयपुर के दौरे पर नजर आईं। दोनों कलाकार खातीपुरा रोड स्थित शिव ज्वैलर्स के नवनिर्मित शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने नई डायमंड ज्वेलरी रेंज को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा और व्यापार जगत की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। ईशा मालवीय ने इस मौके पर जयपुर के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस शहर की हेरिटेज और सांस्कृतिक खूबसूरती बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि जयपुर के लोग बेहद मिलनसार होते हैं और यहां की राजपूती पोशाक व पारंपरिक ज्वेलरी उन्हें खास तौर पर आकर्षित करती हैं। मध्यप्रदेश से होने के बावजूद वे राजस्थान की कला और संस्कृति को खास मानती हैं और उसे अपनाना उन्हें एक अद्भुत अहसास देता है।

योग दिवस के अवसर पर ईशा ने योग की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि फिट रहना हर इंसान के लिए जरूरी है और इसके लिए योग से बेहतर कोई उपाय नहीं हो सकता। वहीं विश्व संगीत दिवस पर उन्होंने संगीत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दुनिया संगीत पर टिकी है और यह हर तनाव को दूर करने की ताकत रखता है। उन्होंने बताया कि उनका पसंदीदा गाना ‘शोखी’ है, और संगीत उनके जीवन का जरूरी हिस्सा है। ईशा ने यह भी कहा कि हर पीढ़ी की अपनी सांस्कृतिक पसंद होती है, लेकिन हमें परंपरा के साथ जुड़े रहकर आधुनिकता को अपनाना चाहिए। परंपरा के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ना ही असली प्रगति है। बॉलीवुड अभिनेत्री टीना आहूजा ने भी जयपुर के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि पिंकसिटी उनके लिए हमेशा से लकी रही है। यहां उन्होंने कई अच्छे दोस्त बनाए हैं और यहां की ट्रेडिशनल ज्वेलरी उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि वे इन दिनों कुछ नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस मौके पर शिव ज्वैलर्स के डायरेक्टर हुकुम सिंह कुंपावत (राठौड़) ने बताया कि ईशा मालवीय और टीना आहूजा ने शोरूम विजिट कर नई डायमंड ज्वेलरी रेंज लॉन्च की है। आयोजन में जे. डी. माहेश्वरी, पवन गोयल, शिव सिंह शेखावत, मोहन सिंह (व्यापार मंडल अध्यक्ष खातीपुरा), सुमेर सिंह जोधा, अजित सिंह मामडोली और मनोज मुद्गल जैसी कई हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा द्वारा रिबन काटकर शोरूम के विधिवत उद्घाटन से हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.