ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

संभल में तालाब की जमीन पर बने मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर, लोगों ने मस्जिद खुद तोड़ी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 2, 2025

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने तालाब की जमीन पर बने अवैध मैरिज हॉल को ध्वस्त कर दिया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 3:30 बजे तक चली। इस दौरान चार बुलडोजरों ने हॉल को जमींदोज कर दिया, हालांकि उसका मुख्य गेट जस का तस छोड़ दिया गया। इसी बीच, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद तोड़ने के लिए मोहलत मांगी और अनुमति मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की मौजूदगी में खुद ही मस्जिद का ढांचा गिराना शुरू कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान डीएम और एसपी कृष्ण बिश्नोई मौके पर मौजूद रहे। लगभग 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान भी तैनात किए गए थे। गांव की निगरानी ड्रोन से की जा रही थी। प्रशासन का कहना है कि राया बुजुर्ग गांव में बना 30 हजार वर्गफीट का मैरिज हॉल और 550 वर्गफीट की मस्जिद तालाब की जमीन पर अवैध रूप से खड़ी की गई थी। इन्हें करीब 10 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने बनवाया था। गांव के लोगों का कहना है कि मैरिज हॉल करीब 60-70 लाख की लागत से बनाया गया था और इसमें गरीब परिवारों की शादियां होती थीं। बुलडोजर चलने के बाद गांव में माहौल गमगीन है, कई घरों में खाना तक नहीं बना। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से दूसरी जगह जमीन देने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

संभल पुलिस का कहना है कि अवैध निर्माण हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था और 30 दिन का समय दिया गया था। 2 सितंबर को भी मस्जिद और मैरिज हॉल पर नोटिस चस्पा किया गया था। प्रशासन ने 13 सितंबर को दोनों संरचनाओं पर लाल निशान भी लगाया था और बुधवार को गांव में बैठक कर लोगों को स्थिति से अवगत कराया था। इधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बुलडोजर से जुल्म हो रहा है और सरकार सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रही। ओवैसी ने शायराना अंदाज में कहा कि जुल्म चाहे कितना भी बढ़ जाए, अंत में मिट जाता है और खून की हर बूंद अपनी पहचान छोड़ जाती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.