ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जयपुर में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे युवक अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में हमलावरों ने उसे घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के पीछे युवक की लव मैरिज को वजह मानते हुए ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र की है, जहां पशु हटवाड़ा के रहने वाले 27 वर्षीय गोविंद प्रजापत की हत्या की गई। गोविंद ने करीब एक साल पहले परसवाली ढाणी निवासी पायल सैनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों सप्तऋषि कॉलोनी में एक साथ रह रहे थे। गोविंद जयपुर के जलेब चौक के पास चाय की दुकान चलाता था और रोज की तरह शनिवार सुबह बाइक लेकर दुकान के लिए निकला था। इसी दौरान पशु हटवाड़ा चौकी के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और सड़क पर पटककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से गोविंद का बैग मिला, जिसमें पासबुक, पैसे और गले में पहनने वाला जंतर मिला। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और खून से सना हुआ पत्थर जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृतक की मां रजनी प्रजापत ने गोविंद की पत्नी पायल के परिजनों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि गोविंद और पायल के प्रेम विवाह से पायल के परिवार वाले नाराज थे और वे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। रजनी ने बताया कि उन्हें शक है कि पायल के रिश्तेदार रणजीत, ओमप्रकाश, अजय समेत अन्य लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.