ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सातवें दिन 18,633 लोगों ने किए हिम शिवलिंग के दर्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 10, 2025

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमरनाथ यात्रा के सातवें दिन कुल 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में स्थित हिम शिवलिंग के दर्शन किए। अब तक यात्रा के शुरुआती सप्ताह में 1.28 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। पहलगाम में तीर्थयात्रियों ने छड़ी मुबारक की पूजा अर्चना की, जिसके दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की वापसी को सुगम बनाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है। यात्रा के पहले दिन 12,348, दूसरे दिन 14,515, तीसरे दिन 21,109, चौथे दिन 21,512 और पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 581 सुरक्षा कंपनियों को तैनात किया गया है, जिनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ शामिल हैं। बालटाल से गुफा तक के पूरे मार्ग पर हर दो किलोमीटर की दूरी पर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। रास्ते में कई भंडारण केंद्र भी सक्रिय कर दिए गए हैं। इस बार चार विशेष स्टैंड बनाए गए हैं और पैदल, घोड़े तथा पालकी से यात्रा करने वालों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। पूरे रूट पर हर 50 मीटर की दूरी पर एक सुरक्षा जवान तैनात किया गया है।

मुंबई से आए तीर्थयात्री प्रसाद ठाकुर ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वालों का भी रजिस्ट्रेशन आसान और जल्दी से हो गया है। उन्होंने अनुमान जताया कि आज लगभग 70 से 80 हजार लोगों ने दर्शन किए होंगे। उन्होंने बताया कि भंडारे में भोजन की उत्तम व्यवस्था है और शौचालय से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था भी बेहद अच्छी है। जो श्रद्धालु कम समय में बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए बालटाल रूट सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस मार्ग की कुल चढ़ाई 14 किलोमीटर है, जोकि सीधी और खड़ी है, इसलिए बुजुर्गों के लिए यह मार्ग थोड़ी मुश्किल भरा हो सकता है। इस रूट पर रास्ते काफी संकरे और मोड़ खतरनाक हैं, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.