ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी ने 23 साल बिना छुट्टी लिए किया काम, 25 पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं किया, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

मुंबई, 01 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। यहाँ शाह ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच कोई तुलना नहीं है। मोदी ने 23 साल में एक दिन भी अपने काम से छुट्टी नहीं ली। राहुल गांधी गर्मियां आते ही विदेश चले जाते हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें 6 महीने ढूंढती रहती है। मोदी ने 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। अब तक उन पर 25 पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा। दूसरी तरफ, भ्रष्टाचार का यह घमंडिया गठबंधन है। मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ।

अमित शाह ने आगे कहा, मैं देश के करीब 60 प्रतिशत राज्यों में गया हूं। हर जगह लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कर्नाटक में भाजपा-जनता दल सेक्युलर (JDS) सभी 28 लोकसभा सीटें जीतेंगी। हम राज्य में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देंगे। PM मोदी ने इस बार सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने 400 पार का लक्ष्य रखा है। 2014 के चुनाव में कर्नाटक की जनता ने 43 फीसदी वोट देकर हमें 17 सीटें दीं। 2019 में पार्टी ने 51 फीसदी वोट के साथ 25 सीटें जीतीं। इस बार लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि भाजपा गठबंधन को सभी 28 सीटों पर जीत दिलाएं। गृह मंत्री ने यह भी कहा की, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार विकास के लिए काम नहीं कर रही है। यहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार में से एक अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है तो दूसरा कुर्सी छीनने में। कर्नाटक में सूखा है, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने में तीन महीने की देरी की। आज केंद्र से फंड के लिए आवेदन चुनाव आयोग के पास है। कांग्रेस सरकार इस पर राजनीति कर रही है। कर्नाटक ने 240 में से 223 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें से 196 तालुका गंभीर रूप से सूखा प्रभावित हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.