ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में पूर्व विधायक नलिन कोटडिया समेत 14 को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने 2018 के चर्चित बिटकॉइन लूट और अपहरण मामले में शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत कुल 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। यह मामला तब सामने आया था जब सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया कि अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बहाने उन्हें अज्ञात जगह ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दबाव डालकर उनके 12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इस साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया की भी संलिप्तता पाई गई थी।

जांच के दौरान शैलेश भट्ट ने अपने ही साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। बाद में CID जांच में यह सच साबित हुआ कि इस पूरे खेल की योजना किरीट पलाडिया ने ही बनाई थी। गुजरात सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अहमदाबाद CID को सौंपी थी। उसी दौरान अमरेली के एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया की भूमिका सामने आने के बाद वे फरार हो गए थे और उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। सितंबर 2018 में कोटडिया महाराष्ट्र के धुले से पकड़े गए थे, जहां वे अपने एक परिचित के घर में छिपे हुए थे। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने सभी 14 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.