ताजा खबर
सरदारनगर में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार   ||    कांग्रेस के 'न्यायपथ' अधिवेशन में सामाजिक न्याय के 3 बड़े संकल्प, राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा वार   ||    US Helicopter Crash: अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO   ||    Russia Ukraine War: अब यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यह देश, बड़ी सैन्य सहायता का किया ऐलान   ||    ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो एक्टिव हुआ चीन, जानें अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग किन देशों का करने वाले हैं दौ...   ||    एक तरफ ब्रिटेन ने किया सैन्य मदद का ऐलान तो दूसरी तरफ अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी, जानें वजह   ||    ट्रम्प के टैरिफ के बाद शी जिनपिंग अपने पहले विदेश दौरे में तीन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का दौरा करे...   ||    अमेरिका ने ईरानी पेट्रोलियम के परिवहन के लिए भारतीय नागरिक और 2 भारत-स्थित संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाय...   ||    तहव्वुर राणा ने सह-षड्यंत्रकारी डेविड हेडली को भारतीय वीजा दिलाने में की थी मदद'   ||    Tahawwur Rana Live Updates: अमेरिका ने कड़ी सुरक्षा में तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा, सामने आई पहली...   ||   

पिता ने 3 साल के बेटे का काटा गला, हुई मौत, पुणे के जंगल में मिला शव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 22, 2025

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पुणे में पिता ने अपने साढ़े तीन के बेटे का गला रेत दिया। सका शव जंगल में फेंक दिया। बाद में एक लॉज में नशे की हालत में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। बच्चे का शव चंदन नगर इलाके के जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम माधव टिकेती (38) है। उसे शक था कि उसकी पत्नी स्वरूपा का किसी से अवैध संबंध है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले माधव का 20 मार्च को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वो छोटे बेटे हिम्मत को साथ लेकर घर से निकल गया था। पुलिस के मुताबिक माधव बेटे को पहले बार में पहुंचा। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे वहां निकला। वहां से वह एक सुपरमार्केट गया और बाद में चंदन नगर के पास के जंगल में गया, वहां बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी। जब कई घंटे तक स्वरूपा का पति से कॉन्टैक्ट नहीं हो सका तो उसने चंदन नगर पुलिस थाने में पति और बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई ।

पुलिस ने शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों की तलाश शुरू की। कई इलाकों से CCTV खंगाले। दोपहर 2.30 बजे के बाद की फुटेज के बाद शाम 5 बजे वो चंदन नगर इलाके में अकेले ही कपड़े खरीदता दिखाई दिया था। माधव के फोन की लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद पुलिस एक लॉज में पहुंची। वहां के एक कमरे में माधव नशे में धुत मिला। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस चंदन नगर के जंगल में पहुंची, वहां हिम्मत का गला कटा शव मिला।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.