ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटकर भागे बदमाश, 2 को गोली मारकर 2 झोला ज्वेलरी बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025

मुंबई, 10 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो झोला ज्वेलरी बरामद की गई। 4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया, 'शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। अपराधियों ने 25 करोड़ के गहने लूट लिए। दरअसल, सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया। शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की। भोजपुर के SP राज ने बताया, पुलिस ने शोरूम के अंदर लूट की फोटो वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर की थी। बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटे पुल के पास 3 बाइक पर 6 संदिग्धों को देखा। उनके रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 2 बड़े झोले में तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात मिले हैं। इनके नाम सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता और सोनपुर के सेमरा निवासी कुणाल कुमार हैं।

शोरूम के गार्ड मनोज कुमार ने बताया, 10 बजे शोरूम खुला ही था। तभी 3 बाइक से 6 अपराधी आए और शोरूम के पास गाड़ी खड़ी कर दी। शोरूम के नियम के अनुसार, 4 से अधिक लोगों को एक साथ एंट्री नहीं दी जाती है। इसलिए पहले 2 लोग अंदर गए और जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया, उसने मेरे सिर पर पिस्टल रख दी। मेरे साथ मारपीट भी की। राइफल भी ले गए। शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए। लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा है। तनिष्क की सेल्सगर्ल सिमरन ने बताया, जैसे ही अपराधी गार्ड को धक्का देकर अंदर पहुंचे। मैंने पुलिस को 20 से 25 बार कॉल किया, लेकिन तुरंत एक्शन नहीं लिया गया। सिर्फ कहा जा रहा था कि गाड़ी पहुंच रही है। अपराधी 10 की संख्या में थे। सभी के पास दो-दो हथियार थे। अंदर आते ही सभी स्टाफ का फोन लेकर माथे पर हथियार भिड़ा दिया। इसके बाद काउंटर के सारे गहने लेकर फरार हो गए। भोजपुर के SP राज ने बताया, 'ASP परिचय कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है। सभी चौक-चौराहे पर नाकेबंदी कर दी गई है।'


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.