ताजा खबर
अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||    राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किए, उत्तराखंड को बताया 'ज्ञान की भूमि'   ||    पति को मारकर भी नहीं भरा मन, लाश के पास बैठकर किया मेकअप और फिर... झकझोर देगी पूरी घटना   ||    अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, इस्लामिक स्टेट की तर्ज पर हैलोवीन पर करना चाहते थे अटैक   ||    कनाडा का नया वीजा प्लान क्या है, जिसने भारतीयों को बनाया निशाना? एक बार में रद हो जाएंगे आवेदन   ||    पाकिस्तान का अफगानिस्तान को झटका, अफगानियों को देश छोड़ने का आदेश, अपने लोगों को भी चेतावनी   ||    ‘ममदानी चुनाव जीता तो फंडिंग रोक दूंगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर क्यों छिड...   ||    21 दिन में रिफंड, टिकट में फ्री बदलाव… हवाई यात्रा को लेकर बनेंगे ये 7 बड़े नियम, DGCA कब से करेगा ल...   ||    मणिपुर में सेना का बड़ा एनकाउंटर, चुराचांदपुर में मारे गए 4 मिलिटेंट्स   ||   

महाराष्ट्र में होटल में घुसा कंटेनर, 38 को कुचला, 10 की मौके पर ही मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 4, 2023

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के धुले में बड़ा हादसा हो गया। मुंबई आगरा हाईवे पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक कंटेनर होटल में जा घुसा। हादसे में 38 लोग कंटेनर की चपेट में आ गए। इनमें 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हैं। दुर्घटना शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुस जाता है। वहीं, हादसे से पहले मुंबई आगरा हाईवे पर दूसरा कंटेनर बाएं दिशा में धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। सड़क के किनारे एक और ट्रक खड़ा है। एक कार इन दोनों को क्रॉस करने ही वाली थी कि बेकाबू कंटेनर पीछे से कार को टक्कर मारता है। फिर होटल में घुसता है। पहले तो कार के चिथड़े उड़ जाते हैं और वह सड़क पर 200 मीटर घिसटती हुई सामने एक डिवाइडर से टकराकर करीब 5 फीट तक हवा में उछल जाती है।

इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे एक होटल में जाकर लोगों को कुचलते हुए पलट जाता है। घटना के दौरान होटल में भीड़ थी। इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान हुआ है। घायल घंटों सड़क पर तड़पते नजर आए। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की दौरान कंटेनर की रफ्तार करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। कंटेनर पर गिट्‌टी लदा हुआ था। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और कंटेनर को क्रेन के जरिए हटाया गया। हादसे में होटल पूरी तरह तबाह हो गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.