ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जल्द फिर से शुरू होगा चौंप स्टेडियम का निर्माण, RCA ने बनाई जांच कमेटी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद ठप पड़ा जयपुर स्थित चौंप क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अब जल्द दोबारा शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने स्टेडियम का दौरा किया। दौरे के दौरान कमेटी के कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने कहा कि अगले सात दिनों के भीतर स्टेडियम का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही अब तक हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें हुई अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कुमावत ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि अगले दो वर्षों में स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो जाए और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करें। स्टेडियम के निर्माण के लिए वेदांता ग्रुप की ओर से 260 करोड़ रुपए का फंड दिया जाएगा, जबकि पंजाब नेशनल बैंक से 85 करोड़ रुपए का लोन पहले ही स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अतिरिक्त धन की आवश्यकता होगी तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सहायता ली जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि किसी भी हाल में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होगा।

स्टेडियम से जुड़ी अनियमितताओं की जांच को लेकर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की पूछताछ के संदर्भ में दीन दयाल कुमावत ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की जांच को प्रभावित नहीं किया जाएगा और जिसने भी गड़बड़ियां की हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी एक व्यक्ति की गलती का खामियाजा न तो खिलाड़ियों को उठाना पड़े और न ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचे। उन्होंने आगे बताया कि अब तक इस प्रोजेक्ट पर लगभग 220 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी में पिंकेश पोरवाल, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी को शामिल किया गया है, जो अब तक के निर्माण कार्य की जांच करेंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद स्टेडियम निर्माण का काम रोक दिया गया था। इससे पहले के एडहॉक कमेटी कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने स्टेडियम निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच ईडी द्वारा भी की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.