ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी सबसे गरीब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास कुल 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देशभर के 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों की संयुक्त संपत्ति 1632 करोड़ रुपए आंकी गई है, जिसमें से अकेले नायडू के पास 57% हिस्सा है। उनके पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें कैश, डिपॉजिट और जेवर शामिल हैं, जबकि 121 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति मकान और जमीन के रूप में है। उन पर 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

इसके उलट, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनके पास महज 15.38 लाख रुपए की चल संपत्ति है। ममता के पास किसी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं है। यह जानकारी चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट से सामने आई है। यह रिपोर्ट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर सीएम हैं। उनके पास 165 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 167 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हालांकि, वे देश के सबसे ज्यादा कर्जदार मुख्यमंत्री भी हैं। खांडू पर 180 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें 21 करोड़ रुपए की चल और 30 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पास केवल 55.24 लाख रुपए की चल संपत्ति है। तीसरे स्थान पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.18 करोड़ रुपए है। इसमें 31.8 लाख रुपए की चल और 86.95 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि देश के 30 में से 12 मुख्यमंत्री यानी 40% मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 मुख्यमंत्रियों पर हत्या की कोशिश, अपहरण और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नाम है, जिन पर 89 केस दर्ज हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब केंद्र सरकार ने तीन नए बिल पेश किए हैं, जिनमें प्रावधान है कि किसी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में 30 दिन की हिरासत मिलने पर पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.