ताजा खबर
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    OpenAI ने ChatGPT की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव विज्ञापनों के लिए कुकीज़ का होगा इस्तेमाल जानें...   ||    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु या केरलम, GDP के मामले में कौन सा राज्य है सबसे आगे?   ||    उत्तर प्रदेश जनगणना 2027- 22 मई से डिजिटल क्रांति का आगाज; पहली बार मिलेगा 'सेल्फ एन्यूमरेशन' का विक...   ||    PPF में पैसा जमा करना भूल गए? कोई बात नहीं ऐसे फिर से एक्टिव होगा आपका खाता   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    ईरान का तेल संकट अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी के बीच उत्पादन में भारी कटौती; खार्ग द्वीप पर टैंकरों का ज...   ||    US-Iran टेंशन के बीच गोल्ड का शांत रुख, होर्मुज प्लान पर टिकी बाजार की नजर   ||    8th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों का नया पे-स्केल कब से लागू होगा?   ||   

केंद्र ने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की कोई योजना नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने यह जानकारी भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 246(3) के तहत पशु संरक्षण का विषय राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है और इस पर कानून बनाने का विशेष अधिकार राज्य विधानमंडलों को है। बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2014 से राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा गायों के संवर्धन, संरक्षण और पालन के लिए उठाए गए कदमों को समर्थन देता है। मंत्री ने बताया कि 2024 में देश के कुल 239.30 मिलियन टन दूध उत्पादन में गाय के दूध का योगदान 53.12 प्रतिशत और भैंस के दूध का योगदान 43.62 प्रतिशत रहा।

संसद में हंगामे के बीच सोमवार को बिना चर्चा के नया आयकर बिल (नंबर-2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा से पारित हो गए। वहीं, राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी आरक्षण बिल और मणिपुर से जुड़े तीन विधेयक पेश किए गए। इस दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हाउस में चर्चा न कराकर बिल पारित करना लोकतंत्र के साथ धोखा है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चेयर और नेता सदन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई, जो ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में लगाए जाएंगे और जिनमें 4,594 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके अलावा 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी को भी स्वीकृति मिली, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और जिस पर 5,801 करोड़ रुपए खर्च होंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.