ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

G20 समिट में आए बाइडेन ने मोदी से समझा कोणार्क चक्र, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 9, 2023

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में G-20 समिट में आए वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत किया। मोदी जिस जगह मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, वहां बैकग्राउंड में कोणार्क मंदिर का सूर्य चक्र बना हुआ था। जब बाइडेन वहां पहुंचे तो मोदी ने स्वागत किया। बाइडेन की नजर चक्र पर पड़ी तो PM उनका हाथ पकड़कर सूर्य चक्र के बारे में बताने लगे। आपको बता दे, ओडिशा के कोणार्क चक्र को 13वीं शताब्दी के दौरान राजा नरसिम्हादेव प्रथम के शासन में बनाया गया था। यह भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह समय का प्रतीक है, जो कालचक्र के साथ-साथ प्रगति और परिवर्तन को दर्शाता है।

दो दिन की इस समिट में कई ऐसे और मोमेंट्स रहे, जो बहुत ही अनमोल और यादो में कैद करने वाले रहे जैसे, मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहुंचे, तो मोदी ने आगे बढ़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही एक दिन पहले शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल हेडक्वार्टर में एक स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताए। उनसे बातचीत की और फुटबॉल भी खेली।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.