ताजा खबर
सरदारनगर में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार   ||    कांग्रेस के 'न्यायपथ' अधिवेशन में सामाजिक न्याय के 3 बड़े संकल्प, राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा वार   ||    US Helicopter Crash: अमेरिका में हडसन नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, 6 लोगों की मौत; सामने आया VIDEO   ||    Russia Ukraine War: अब यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यह देश, बड़ी सैन्य सहायता का किया ऐलान   ||    ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो एक्टिव हुआ चीन, जानें अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग किन देशों का करने वाले हैं दौ...   ||    एक तरफ ब्रिटेन ने किया सैन्य मदद का ऐलान तो दूसरी तरफ अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी, जानें वजह   ||    ट्रम्प के टैरिफ के बाद शी जिनपिंग अपने पहले विदेश दौरे में तीन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का दौरा करे...   ||    अमेरिका ने ईरानी पेट्रोलियम के परिवहन के लिए भारतीय नागरिक और 2 भारत-स्थित संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाय...   ||    तहव्वुर राणा ने सह-षड्यंत्रकारी डेविड हेडली को भारतीय वीजा दिलाने में की थी मदद'   ||    Tahawwur Rana Live Updates: अमेरिका ने कड़ी सुरक्षा में तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा, सामने आई पहली...   ||   

भैयाजी जोशी ने कहा, मुंबई के हर हिस्से की भाषा अलग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 6, 2025

मुंबई, 06 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह (महासचिव, दूसरे नंबर के नेता) भैयाजी जोशी ने बीते दिन कहा था कि मुंबई के हर हिस्से की भाषा अलग है। घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है। इसलिए अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो यह जरूरी नहीं है कि आपको मराठी सीखनी पड़े। हर किसी को मराठी जानना जरूरी नहीं है। इस पर शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने जोशी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। वहीं, उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा- बाहर से लोग हमारे राज्य में आते हैं और यहां बस जाते हैं। इस भूमि की भाषा मराठी है, जैसे तमिलनाडु में तमिल और कर्नाटक में कन्नड़ है। भाजपा की विचारधारा महाराष्ट्र का अपमान करना है।

वहीं, विवाद बढ़ने पर जोशी ने कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया। महाराष्ट्र की भाषा मराठी है। मुंबई महाराष्ट्र में है और स्वाभाविक रूप से मुंबई की भाषा मराठी है। भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। मुंबई में भी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि वे यहां आएं और मराठी सीखें, समझें और पढ़ें। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना (UBT) के बीच तीखी बहस हुई। इसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा, मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा मराठी है और यहां रहने वाले लोगों को इसे सीखना चाहिए। मराठी राज्य की संस्कृति और पहचान का हिस्सा है और इसे सीखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

तो वहीं, भैयाजी जोशी ने हमारी मातृभाषा का अपमान किया है। उन्होंने एक स्टेशन का नाम लिया और दावा किया कि इसकी भाषा गुजराती है, लेकिन वह मुंबई को नहीं समझते हैं। जो भी मुंबई आता है और इसे अपनाता है, उसे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता। पहले वे जाति के नाम पर बांटते थे, फिर धर्म के नाम पर और अब भाषा के नाम पर बांट रहे हैं। हम लगातार देख रहे हैं कि कोश्यारी से लेकर कोरटकर और सोलापुरकर तक सभी महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के नायकों और देवताओं का अपमान कर रहे हैं। आज सुरेश भैयाजी जोशी ने मराठी का अपमान किया है। मैं उन्हें तमिलनाडु या गुजरात में ऐसा कुछ कहने की चुनौती देता हूं। वे महाराष्ट्र को विभाजित करना चाहते हैं। यह संघ की सोच है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.