ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जोधपुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने स्किट से समझाया एक्सरसाइज का महत्व, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर “हेल्दी एजिंग” थीम के तहत व्याख्यान और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज के छात्रों और इंटर्न ने सक्रिय भागीदारी की। छात्रों ने स्किट प्रस्तुत कर हर उम्र में प्रिवेंटिव फिजिकल एक्सरसाइज की अहमियत को सरल तरीके से समझाया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी के सशक्तिकरण और NCAHP बिल पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि MDM अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित और अस्थि रोग विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अरुण वैश्य ने क्विज़ और पोस्टर प्रेजेंटेशन में विजेता टीम को सम्मानित किया। डॉ. विकास ने फिजियोथेरेपी को आधुनिक चिकित्सा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है और एक अच्छे चिकित्सक को कर्त्तव्यनिष्ठ और विनम्र होना चाहिए।

डॉ. अरुण वैश्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिजियोथेरेपी को 50% ऑर्थोपेडिक्स कहा जा सकता है। समय रहते जोड़ों की देखभाल और नियमित व्यायाम से उम्र से जुड़े बदलावों को काफी हद तक देर किया जा सकता है। वहीं, राजकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह ने नवाचारों और प्रिवेंटिव एक्सरसाइज बेस्ड प्रोटोकोल की अहमियत पर जोर दिया। इंचार्ज डॉ. सुमित गहलोत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विभाग के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. स्नेहप्रिया जैन, डॉ. अर्णब चंद्र और डॉ. स्मिता जैमन ने भी योगदान दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.