ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

आसिम मुनीर को बनाया गया पाकिस्तान का फील्ड मार्शल, सेना प्रमुख के रूप में प्रमोशन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 20, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को प्रमोट करते हुए उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाज़ा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने इस संबंध में औपचारिक निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि आसिम मुनीर को यह प्रमोशन भारत के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन बुनयान-उम-मार्सूस के दौरान सेना का नेतृत्व करने के कारण दिया गया है। इस निर्णय के साथ मुनीर पाकिस्तान के उन गिने-चुने सैन्य अधिकारियों में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह सर्वोच्च सैन्य रैंक प्राप्त हुई है। पाकिस्तानी सेना में फील्ड मार्शल का पद सबसे ऊंचा माना जाता है, जो कि जनरल (चार सितारा रैंक) से ऊपर की पाँच सितारा रैंक होती है। पाकिस्तान में यह पद केवल विशेष परिस्थितियों में ही प्रदान किया जाता है।

इससे पहले 1959 में सैन्य शासक अयूब खान ने स्वयं को फील्ड मार्शल घोषित किया था। इसके अलावा इस रैंक को लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ का नाम भी चर्चा में रहा था। उनके लिए फील्ड मार्शल की मांग करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें उनके सैन्य कार्यों के आधार पर यह दर्जा दिए जाने की अपील की गई थी। हालांकि अदालत ने यह याचिका यह कहकर खारिज कर दी थी कि वह इस विषय में कोई निर्देश नहीं दे सकती। पाकिस्तानी कानून के अनुसार फील्ड मार्शल को कोई अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं होते। इस रैंक के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त सहमति आवश्यक होती है। इसके अलावा इसकी नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट या उच्च न्यायालय का संवैधानिक आदेश भी जरूरी माना जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.