ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

एअर इंडिया ने प्लेन हादसे के बाद पार्टी मनाने वाले 4 कर्मचारियों से लिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर घिरी एयरलाइन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एअर इंडिया ने अपनी ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट AISATS के चार कर्मचारियों से इस्तीफा देने को कहा है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के बाद की गई, जिसमें ये कर्मचारी गुरुग्राम ऑफिस में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। यह पार्टी अहमदाबाद विमान हादसे के आठ दिन बाद आयोजित की गई थी, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी। एअर इंडिया ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ खड़ी है। वायरल वीडियो में कर्मचारियों का व्यवहार कंपनी की नीति के विरुद्ध है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 20 जून को हुई पार्टी की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के जरिए सामने आई। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने एअर इंडिया की आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने पूछा कि एक इतनी बड़ी त्रासदी के कुछ ही दिन बाद कैसे कोई जश्न मना सकता है। एयरलाइन को असंवेदनशील बताते हुए ट्रोल भी किया गया।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में 241 यात्रियों और क्रू सहित कुल 270 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में केवल एक यात्री जीवित बचा। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। इस हादसे के बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने कड़ी कार्रवाई की थी। 21 जून को एअर इंडिया के तीन अधिकारियों को उनके पदों से हटाने का आदेश दिया गया था। इन अधिकारियों में डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और प्लानिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल थीं। इन पर एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप है। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक विमान का अंतिम सिग्नल टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद 190 मीटर की ऊंचाई पर मिला था। DGCA ने बताया कि उड़ान भरते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल भेजा था, लेकिन इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। विमान में दो पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। पायलट को 8,200 घंटे और को-पायलट को 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.