ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP के नेताओं ने देशभर में शुरू किया सामूहिक उपवास, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 7, 2024

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू किया। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर उपवास के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं। तो वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेताओं ने शराब से शीश महल अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि ये दिल्ली के CM के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके अलावा पार्टी ने शराब के बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया।

AAP दिल्ली के मंत्री गोपाल राय बोले, जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी हुई है। तब से पूरे देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। 21 मार्च गिरफ्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं, अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं। आज भी देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल जी के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं। AAP प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, देश में बढ़ती हुई तानाशाही के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज हम उपवास पर बैठे हैं। अगर आप भी दिल्ली में हैं तो जंतर मंतर पर पहुंचिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.