ताजा खबर
सुरेंद्रनगर: 3 लाख के कर्ज में फंसा था परिवार, पुलिस ने 5 घंटे में सूदखोरों के चंगुल से छुड़ाया सोना...   ||    गोधरा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, बेटी गंभीर   ||    भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: काउंटिंग सेंटर पर भिड़े समर्थक; ममता और शुभेंदु के बीच कांटे की टक्...   ||    ग्लोबल मंच पर ईशा अंबानी का देसी अंदाज़: मेट गाला में अपनी भव्यता से बटोरीं सुर्खियां   ||    ‘खासियत’ में बसी पहली मोहब्बत की मिठास—अनन्या पांडे का नया गाना दिलों पर कर रहा राज   ||    मदर्स डे बैश में अमृता राव का दिलकश अंदाज़—मदरहुड, मैनेजमेंट और मस्ती का परफेक्ट मिक्स   ||    हिमेश के म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी मानुषी छिल्लर   ||    ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद फिर सुर्खियों में—विवेक अग्निहोत्री के दावों ने छेड़ी नई बहस   ||    क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर आया सामने   ||    गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के दबदबे वाले मुकाबले में GT की शानदार...   ||   

पुणे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 6 महिलाओं की मौत, 22 से ज्यादा घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका में सावन सोमवार पर कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई। दोपहर करीब 1 बजे नागमोड़ी घाट पर पैठ-कोहिंडे बॉर्डर के पास घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। सभी घायलों को चंदौली के ग्रामीण अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 30 महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो वाहन की क्षमता से कहीं अधिक थे। सावन माह के चलते कुंडेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे भीड़ और यात्रा का दबाव बढ़ जाता है। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.