ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

प्लेन का दरवाजा हवा में खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक पैसेंजर को हैदराबाद में किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

मुंबई, 25 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर से हैदराबाद जा रहे प्लेन का दरवाजा हवा में खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक पैसेंजर को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एयरलाइन कर्मचारियों की गई शिकायत के आधार पर 29 साल के पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया। यह घटना 21 मई की है। पैसेंजर ने प्लेन के यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर प्लेन के उतरने से कुछ मिनट पहले यह हरकत की थी। इसके पहले इस पैसेंजर ने एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस भी की। फ्लाइट के RGIA एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पैसेंजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एयरपोर्ट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बीमार है और उसकी हेल्थ रिपोर्ट भी पेश की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए, उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

वहीं, पुलिस ने कहा कि यहां गजुलारामाराम के चंद्रगिरिनगर का रहने वाला पैसेंजर अपने दोस्त के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन गया था और इंदौर से हैदराबाद के लिए प्लेन में सवार हुआ था। एयरलाइन स्टाफ और प्लेन में सवार कुछ यात्रियों ने उसकी अजीब हरकत को देखते हुए उसे दरवाजा खोलने से रोका भी था। कहा जा रहा है कि उसने प्लेन में चढ़ने से पहले भांग पी थी। इसके पहले 10 अप्रैल को हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। आरोपी अबुजर मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 6494 में हुई थी। आरोपी अबुजर फ्लाइट की 18F सीट पर बैठा था। लैंडिंग के बाद उसने विमान के राइट साइड पर मौजूद ओवर विंग एग्जिट साइड फ्लैप को खोलने की कोशिश की। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने अबुजर को गेट खोलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत केबिन क्रू को बताया। क्रू मेंबर्स ने अबुजर को रोका, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। घटना के बाद एयरलाइन अधिकारियों ने CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। CISF अधिकारियों ने उसे फ्लाइट से उतारा। बाद में उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर ले जाया गया। एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की आरोपी अबुजर के इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश के बाद एयरलाइन स्टाफ ने उसके खिलाफ शिकायत की। इसके आधार पुलिस ने FIR दर्ज की। अबुजर को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में बेल दे दी गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.