ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

जोधपुर में 15 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर के खांडा फलसा थाने में एक कारोबारी ने लोन दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित अमित सिंघवी, जो वीतराग सिटी का निवासी है और विनायक प्रिंट एंड ग्राफिक्स नाम से पार्टनरशिप फर्म चलाता है, ने पुलिस को बताया कि वह जनवरी 2025 से व्यापारिक जरूरतों के लिए लोन या इन्वेस्टर की तलाश कर रहा था। इसी दौरान फरवरी में उसकी मुलाकात बेंगलुरु के चामराजपेट निवासी डॉक्टर रविंद्र जैन से हुई। जैन ने भरोसा दिलाया कि वह अलग-अलग फाइनेंसरों के जरिए उसकी फर्म को फाइनेंस और निवेश दिलवा सकता है। इस पर भरोसा करते हुए सिंघवी 14 मार्च को बेंगलुरु गया, जहां जैन खुद तो नहीं आया लेकिन उसने अपने बेटे अमन जैन और फंडिंग का काम करने वाले सुनील कुमार व शंकर कुमार से मुलाकात करवाई।

इन लोगों ने सिंघवी को झांसा दिया कि उसकी फर्म के लिए 15 करोड़ रुपए का लोन मंजूर हो जाएगा, लेकिन इसके लिए 2% कमीशन पहले देना होगा। विश्वास में आकर पीड़ित ने 26 मार्च को 30 लाख रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने जल्द ही लोन मिलने का आश्वासन दिया। लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो लोन मिला और न ही रकम वापस हुई। बार-बार संपर्क करने पर आरोपियों ने बहाने बनाए और बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित अमित सिंघवी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.