ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

बंगाल में चोरी को लेकर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 22, 2023

मुंबई, 22 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महिलाओं को निर्वस्त्र कर देना इतना आसान हो गया है की भारत जैसे महँ देश में आये दिन इस तरह की घटना सामने आ रही है। मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं के साथ हुई ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया। BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमे देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अमित मालवीय के मुताबिक, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी। वहीं, बीते दिन हुगली जिले से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी दावा किया था कि पंचायत चुनाव में हिंसा के दौरान भी एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी परेड निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि TMC कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा उम्मीदवार के साथ यौन उत्पीड़न किया था। उस घटना का जिक्र करते हुए लॉकेट चटर्जी रोने भी लगीं। उन्होंने कहा कि घटना हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला इलाके में हुई थी। हालांकि, इस मसले पर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, TMC उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर महिला के साथ पहले मारपीट की। फिर कुछ लोगों ने साड़ी फाड़ी। महिला का आरोप है कि उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और सरेआम छेड़छाड़ की गई। DGP एम मालवीय ने इस बात का खंडन किया। लेकिन उत्पीड़न का दावा करने करने वाली महिला ने बताया कि उसके साथ बदतमीजी की गई थी। उसने कहा कि कुछ लोगों ने बाल खींचकर उसे पोलिंग बूथ से बाहर निकाला और सीढ़ियों के नीचे फेंका। उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। अगर उस समय मेरे पति वहां न होते, तो वे लोग मेरे साथ कुछ भी कर सकते थे। हालांकि, बंगाल DGP एम मालवीय ने लॉकेट चटर्जी के इस दावे का खंडन किया। उन्होंने बीते दिन जानकारी दी कि हमने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की। जांच में सामने आया कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। बूथ में पुलिस और सेंट्रल फोर्सेज मौजूद थीं। मामले की जांच की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.