ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

Weather Updates : दिल्ली-NCR में शीत लहर से सुन्न पड़ने लगीं अंगुलियां, थर-थर कांपने लगे लोग

Photo Source :

Posted On:Friday, December 22, 2023

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखी गई. पालम में सुबह का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां पारा औसत तापमान से -0.4 नीचे रहा है. दिन में कोहरा और रात में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान और गिरेगा और ठंड और बढ़ेगी. देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में तापमान गिर रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। ठंड से उंगलियां सुन्न हो रही हैं और लोग कांप रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी की संभावना है. ज्यादातर राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

#WATCH | Thin layer of winter fog shrouds Delhi's Akshardham temple pic.twitter.com/hEOh1N22iN

— ANI (@ANI) December 22, 2023

दिल्ली में निराश्रितों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था

देश की राष्ट्रीय राजधानी में रात के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच गरीबों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है. रैन बसेरा में लोगों के लिए रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाती है। इस बीच, सफदरगंज स्थित नाइट शेल्टर केयरटेकर निखिल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यहां के नाइट शेल्टर में 50 लोगों के रहने और रात में सोने की व्यवस्था है। उन्हें मुफ्त भोजन और कंबल दिए जाते हैं। यदि बहुत अधिक लोग हों तो उन्हें दूसरे रैन बसेरों में ले जाया जाता है।

उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 23 और 24 दिसंबर को कई राज्यों में कोहरा छाया रहेगा. उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो सावधानी से गाड़ी चलाएं। पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.