ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

मध्य प्रदेश में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Photo Source :

Posted On:Monday, January 27, 2025

पुलिस ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के धार और हरदा जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं शनिवार देर रात हुईं। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि धार में जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर धरमपुरी-मनावर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अली (5), फलक (12) और वसीम (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायल हो गए हैं और उनका धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरदा जिले में टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदा-इंदौर रोड पर आमकटरा गांव में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मक्खन और इमरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.