ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे तभी करूंगा डिलीट

Photo Source :

Posted On:Friday, November 7, 2025

गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये की जबरन वसूली का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति किसी अन्य महिला से शादी करने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है। सोमवार को यह विवाहिता रोते-बिलखते थाने पहुंची और पुलिस के सामने आपबीती सुनाई। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कहा, "साहब! मेरे पति ने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया है और वीडियो डिलीट करने के नाम पर मुझसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।"

नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले, खासकर पति और सास-ससुर, उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला के अनुसार, उसका पति सीतापुर की एक फैक्ट्री में काम करता है और वहां की एक युवती से उसके अवैध संबंध हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति उसी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, जिसके चलते उसने उसे परेशान करने का पूरा षड्यंत्र रचा। महिला ने खुलासा किया कि उसके पति ने एक दिन उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद उसने शर्म की हदें पार करते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने की धमकी

वीडियो बनाने के बाद पति उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर पति उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर वह अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मामला पहले भी पंचायत तक जा चुका था और साल 2016 में समझौता भी हुआ था, लेकिन हाल के वर्षों में पति और ससुराल वालों का अत्याचार फिर से बढ़ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को देख रही है और जांच के आधार पर आरोपी पति तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस घटना ने गोरखपुर में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.