ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

मुँज्या का फर्स्ट सांग तरस रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, May 27, 2024

मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहदपसंद भी आया। वहीं आज फिल्म का पहला गाना 'तरस' रिलीज किया गया है!

आज 'मुज्या' का पहला गाना 'तरस' रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में शरवरी वाघ का जबरदस्त डांस देखने को मिला। गानेमें शरवरी वाघ के जबरदस्त लटके-झटके दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर नेगाया है। इस गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। फिल्म 'मुंज्या' का गाना 'तरस' रिलीज के बाद सोशल मीडियापर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मुंज्या' के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी की कहानी दिखाई गई थी, जो कि एक शापित जगह है। इस जगह पर मुंज्या की अस्थियां गढ़ी हुईहैं। दरअसल, मुंज्या किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। जहां यह फिल्मआपको डराएगी, तो वहीं यह फिल्म आपको हंसाने का काम भी करेगी, क्योंकि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्ततड़का आपको दिखने को मिलेगा। मुंज्या सिर्फ सनसेट के बाद आता है और वह अपनी आखिरी इच्छा यानी कि मुन्नी से शादीकरना चाहता है।

मुंज्या' में अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में साफ दिखाई दीथी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेशचांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.