ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

इंडियन-2 का सेकंड सांग के सिद्धार्थ और रकुल प्रीत नजर आएंगे

Photo Source :

Posted On:Monday, May 27, 2024

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म में प्रशंसक सेनापतिके रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ानेके लिए 'इंडियन 2' की जानकारियां शेयर कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से पहला सांग रिलीज़ हुआ था, वही आज फिल्म के दूसरे गाने के बारे मेंजानकारी सामने आई है।

फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाला है। यह एक रोमांटिक गाना होगा, जिसमें सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह नजरआएंगे। दूसरा गाना 29 मई को रिलीज होगा। 'इंडियन 2' के निर्माताओं ने 27 मई को अपने सोशल मीडिया पेज पर चार भाषाओं में आधिकारिकपोस्टर साझा किए। पोस्टर से फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह के बीच रोमांटिक रिश्ते का संकेत मिला। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'एकसिम्फनी खिलने वाली है। रॉकस्टार अनिरुद्ध संगीतमय इंडियन-2 का दूसरा सिंगल 29 मई को रिलीज हो रहा है। बह जाने के लिए तैयार हो जाइए।'

पोस्टर में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत एक दूसरे के सामने किसी कैफे में बैठे हुए हैं। सिद्धार्थ हाथ में अंगूठी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, वहीं रकुल गुस्से मेंनजर आ रही हैं।

फिल्म में कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्यमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं।'इंडियन 2' 12 जुलाई को तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.