ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

ग्रैमी जीत कर इंडिया लौटे सिंगर शंकर महादेवन

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 8, 2024

रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिलकी है। गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत पांच संगीतकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद शंकर महादेवन मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।वह जाकिर हुसैन के साथ फ्यूजन बैंड शक्ति का हिस्सा हैं।

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद उनके भारत वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई वापस आने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इसके साथ ही अपनी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए चॉकलेट बांटी। महादेवन नेमीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह मेरे और मेरे बैंड के सभी सदस्यों के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण है। मेरे लिए, यह एकसपने के सच होने जैसा है। 25 वर्षों की तपस्या के बाद हमें ग्रैमी पुरस्कार मिला है।"

शंकर महादेवन के बैंड शक्ति ने 'दिस मोमेंट' के लिए ग्रैमी 2024 में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता है। जॉनमैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बनी शक्ति को उनके दिसमोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। गायक अपनी इस जीत पर बेहद ही खुश हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.