ताजा खबर
'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||    Exclusive: 100 करोड़ वाले DSP ऋषिकांत शुक्ला का पहला बयान, हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला और सपा पर लगाए ...   ||    इस देश के पास नहीं है एक भी सोने की खदान, फ‍िर है दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्वर्ण भंडार का माल‍िक   ||   

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म शुरू हुई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 8, 2025

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुँचने वाली है। इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व ही शाहिद ने निर्माता साजिदनाडियाडवाला की फिल्म शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहिद कपूर को लेकर कमीने और हैदरबना चुके हैं। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी।

हाल ही एक्टर शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिला, जिस पर फैंस दिल हारबैठे। अब शाहिद के चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी है। शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म कोडायरेक्टर विशाल भारद्वाज बनाएंगे। इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका रहेगी। इस फिल्म कासोमवार (6 जनवरी) को मुंबई में मुहूर्त शूट शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भी धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होगी।

अभी इसका टाइटल घोषित नहीं किया गया है। इसकी रिलीज डेट इसी साल 5 दिसंबर होगी। सेट से एक फोटो सामने आई है जिसमें शाहिद कुर्सीपर बैठे हैं। शाहिद के सामने क्लिपबोर्ड रखा है, जिस पर लिखा है शूटिंग शुरू। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।इसी बैनर के तले ‘सिकंदर, ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ भी बन रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होगी।

जहां तक शाहिद की बात है तो उनकी पिछली फिल्म साल 2024 के फरवरी में आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया थी। इसमें उनकी जोड़ी कृतिसेनन के साथ बनी थी और फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। शाहिद को इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वे खुद को हर जोनर कीफिल्म में आजमा चुके हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.