ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ का अगला शेड्यूल जल्द शुरू

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की आगामी फिल्म को लेकर जो अफवाहें चल रही थीं, उन्हें निर्माताओं और एनटीआरने खुद साफ कर दिया है। हाल ही में साझा किए गए अपडेट से पता चलता है कि फिल्म पूरी तरह से शूटिंग के लिए तैयार है और अगला शेड्यूलजल्द ही शुरू होने वाला है।

जूनियर एनटीआर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा था 'गियरिंग अप'। इस तस्वीर में वे निर्देशक प्रशांत नीलऔर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ स्टाइलिंग सेशन में नजर आए। पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और फैंस में फिल्म के लिए उत्साह कीलहर दौड़ गई।

निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "द बीस्ट मोड फिर से शुरू होने वाला है। #NTRNEEL का अगला शेड्यूलजल्द शुरू होगा। मैन ऑफ मास @tarak9999 #PrashanthNeel @MythriOfficial"। मेकअप रूम में ली गई यह तस्वीर दर्शाती है किफिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम संभवतः ड्रैगन हो सकता है। फिल्म में दर्शकों को भावनात्मक कहानी के साथ-साथ दमदार एक्शनसीन देखने को मिलेंगे। यह फिल्म मैथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है, जबकि कल्याण राम नंदमुरी, नवीन यर्नेनी, रविशंकर यलमनचिली और हरि कृष्ण कोसाराजू इसके प्रोड्यूसर हैं। जूनियर एनटीआर ने हाल ही में बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म वॉर 2 में कामकिया था, जिसमें ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.