ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

सलमान खान फायरिंग केस : पंजाब से गिरफ्तार हुए दो लोगों को 30 अप्रैल तक हिरासत में भेजा गया

Photo Source :

Posted On:Friday, April 26, 2024

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर में 14 अप्रैल को गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से दो लोगों को 25 अप्रैल को गिरफ्तारकिया। दोनों ने शूटरों को हथियार और कारतूस दिए थे। आज शुक्रवार को उन दोनों लोगों को अदालत में पेश किया गे और अब 30 अप्रैल तक केलिए उन दोनों को हिरासत में भेज दिया गया है।

उन दोनों शख्स के नाम है सुभाष चन्दर और अनुज थापन। पुलिस ने अदालत को बताया कि ये दोनों आरोपी अपराध में प्रमुख व्यक्ति थे और उन्हें उनदोनों से पूछताछ करनी है जिस से यह पता चल सके आखिर उन्हें हथियार किसने मुहैया कराए और उन्हें पहले गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों कोहथियार देने के लिए किसने कहा।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि सुभाष और अनुज ने 15 मार्च को शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो देसी पिस्तौल और 38 राउंड सौपे थे। इससे पहले दोनों शूटर को भी अदालत ने 29 अप्रैल तक हिरासत में रखने का फैसला लिया। मुंबई पुलिस ने इन चारों के अलावा, जेल में बंद गैंगस्टरलॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

14 अप्रैल के दिन विक्की गुप्ता और सागर पल ने सलमान के घर के बाहर गोली चलाई थी और उसके बाद वह दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिसने उन दोनों को गुजरात में कच्छ से गिरफ्तार किया था। जिस बन्दूक से उन दोनों ने गोली चलाई थी वह भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत जाकर तापी नदीसे बरामद की थी।

केस की आगे की कार्यवाही अभी चल रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.