ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

बात बॉलीवुड के पतिदेवों की जो रिश्ते निभाना जानते हैं: रणवीर सिंह, शाहिद कपूर से लेकर तनुज विरवानी और विक्की कौशलतक

Photo Source :

Posted On:Friday, January 26, 2024

प्यार हवा की तरह है, अदृश्य है लेकिन इसे महसूस किया जाता है - जैसा कि निकोलस स्पार्क्स ने कहा हैं। रिश्तों में, क्रियाअक्सर शब्दों से अधिक ज़ोर से बोलती हैं, और अपने साथी को हर दिन प्यार का एहसास कराना महत्वपूर्ण भी है। भारतीयमनोरंजन उद्योग में, कुछ ऐसे पति हैं जो अपनी पत्नियों के प्रति लगातार प्यार और सम्मान दिखाते हुए अनुकरण करने योग्यसाथी के रूप में जाने जाते हैं। यहां हम चार ऐसे बॉलीवुड के पतियों के बारे में बात करेंगे, जो अपने पार्टनर को बेपनाह प्यार देतेहै:

1. रणवीर सिंह: दीपिका पादुकोण के प्रति अपने बेपनाह प्यार के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह दीपिका के प्रति अपने प्यारको सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स पर ही व्यक्त नहीं करते बल्कि वह उन्हें अपनी सफलता का श्रेय भी देते हैं। उनके जीवन में वह दीपिकाकी भूमिका को लगातार स्वीकार करते आ रहे हैं।

2. शाहिद कपूर: मीरा राजपूत के साथ अरेंज मैरिज के बावजूद, शाहिद कपूर जब भी काम में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपनी पत्नीऔर बच्चों को क्वालिटी टाइम देते हैं। परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके प्यार को दर्शाती है।

3. तनुज विरवानी: महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए पहचाने जाने वाले तनुज विरवानी, अपनी मां रति अग्निहोत्री से प्रभावितहै। तनुज विरवानी की अच्छी परवरिश उनकी पत्नी तान्या जैकब के प्रति उनके व्यवहार में झलकती है। लाड़-प्यार और रोमांस सेभरा उनका रिश्ता एक बेहतरीन मिसाल कायम करता है।

4. विक्की कौशल: 'पंजाबी मुंडा' विक्की कौशल, अपने प्यार कैटरीना कैफ को अपने साथी के रूप में पाकर काफ़ी ख़ुश है। वहहर मौके पर कैटरीना कैफ के साथ होते हैं। हर त्यौहार वह कैटरीना के साथ ही मनाते हैं। विक्की कौशल एक बेहतर पति काउत्कृष्ट उदाहरण है।

तो ये रहे वो बॉलीवुड के पतिदेव जो चाहे कितना भी व्यस्त क्यों ना हो अपनी पत्नियों के लिए समय निकाल ही लेते है। वेहरदम अपनी पत्नियों का धन्यवाद करते है और उसे अपने सुख-दुख के साथी के रूप में जगह देते है। यह बॉलीवुड के पतिदेवपुरुषों के लिए एक प्रेरणा है की उनको कैसे अपनी पत्नियों का सम्मान करना चाहिए। ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए हमारेसाथ बने रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.