ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

पुष्पा फिल्म की एडिटिंग शुरू हुई, फिल्म की रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 9, 2024

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडियाहैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म पहला
भाग आधिकारिक रूप से लॉक हो गया है। पहला भाग दर्शकों को सीटोंसे बांधे रखने के लिए रोमांचक और थ्रिलिंग क्षणों से भरा होगा।

अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने शानदार अवतार में नजर आएंगे।पुष्पराज के रूप में उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। 6 दिसंबर 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा साल साबित हुआ है। बीते साल की तुलना में इस साल कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन बॉक्सऑफिस पर किया है। अब इस साल के अंत में ‘पुष्पा 2: द रूल’
रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों और प्रशंसकों के लिए इस फिल्म मेंकाफी कुछ होने वाला है। फिल्म के गाने, पोस्ट, टीजर और कई झलकियां पहले ही सामने आ चुके हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी
आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुष्पा 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में ‘सूसेकी ट्रैक ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज हासिलकिए हैं, जो फिल्म के प्रति प्रशंसकों की अपार प्यार और प्रशंसा को दर्शाते हैं।

मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल का पहला भाग पूरी तरह से तैयार है, भरपूर है औरआग से भरा हुआ है। इतिहास बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए
क्योंकि पुष्पा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाला है। वहभारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय शुरू करेंगा। सिनेमा में पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को।'

पुष्पा 2: द रूल को सुकुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और मिथ्री मूवी मेकर्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत टी-सीरीज द्वारा दिया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.