ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

प्रियंका चोपड़ा जोनास और कटरीना कैफ की पुरानी फोटो हुई वायरल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 15, 2024

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म कीशूटिंग अब खत्म हो चुकी हैं और इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। प्रियंका अपने सोशल मीडिया अकाउंट परकाफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई मजेदार फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब प्रियंका ने एक बेहदही पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका के साथ कैटरीनाकैफ भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथप्रियंका ने लिखा, ''पता नहीं इस तस्वीर को किसने लिया था और कब यह तस्वीर ली गई थी।'' प्रियंका और कैटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडियापर वायरल हो गई है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को देखकर आपको भी उनके पुराने दिनों की याद आ जाएगी। इस फोटो में दोनों ही अभिनेत्रियों नेबेहद हॉट अंदाज में फोटो क्लिक करवाई है। दोनों ने शिमरी टॉप पहना हुआ है, साथ ही दोनों ने मांग टीका पहना हुआ है। प्रियंका का पूरा गेटअप हरेरंग का दिखाई दे रहा है, जबकि कैटरीना गोल्डन रंग में चमचाती नजर आ रही हैं। दोनों ने टॉप के साथ जींस पहनी हुई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसफिल्म के आने की कोई भी आधिकारिक घोषणी नहीं की गई है। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इस फिल्म मेंप्रियंका के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड नजर आएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.